पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, एक गंभीर जख्मी

बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, एक गंभीर जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकेरियां | राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर मुकेरियां से 2 किलोमीटर दूर पवारा मोड़ पर बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल मुकेरियां में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र माता राम निवासी न्यू कॉलोनी मुकेरियां मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त लखविंदर सिंह (35) पुत्र तरसेम सिंह निवासी दशमेश नगर मुकेरियां गांव कालामंज की तरफ से मुकेरियां आ रहा था। जैसे ही वह पवारा मोड़ के नजदीक सड़क क्रॉस करने लगा तो जालंधर की तरफ से आ रही निजी बस के साथ उसकी टक्कर हो गई। इस कारण लखविंद्र सिंह की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि राजकुमार गंभीर जख्मी हो गया। जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना मुकेरियां के एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि लखविंदर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखा गया है और वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...