मुकुंदगढ़ पालिका को मिली दमकल चेयरमैन व पार्षदों ने किया उद्घाटन
मुकुंदगढ़ | नगर पालिका क्षेत्र में निर्मित फायर स्टेशन के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत दमकल का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन हुआ। चेयरमैन सत्यनारायण सैनी ने बताया मंडावा रोड पर पालिका की ओर से 40 लाख की लागत से फायर स्टेशन तैयार हो चुका है। मंगलवार को चेयरमैन, ईओ सुमित वर्मा ने पार्षदों की मौजूदगी में दमकल का उद्घाटन किया। पार्षद दिलीप मीणा, पंडित आदित्य नारायण सुरोलिया, बालूराम आलडिय़ा, रामनिवास महरिया, राजकुमार चेजारा, नदीम सिक्का, दयाशंकर पोरवाल, जगदीश बुडानिया, गिरधारी लाल झाझोट, प्रभुदयाल शर्मा सहित नगर पालिका का स्टाफ मौजूद रहा।