पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • मुकुंदगढ़ में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताया संदेह

मुकुंदगढ़ में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताया संदेह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकुंदगढ़ | बाइपास रोड पर रविवार रात युवक का शव पड़ा मिला। एसएचओ रामस्वरूप बराला ने बताया कि युवक की शिनाख्त मुकुंदगढ़ मंडी के वार्ड 7 निवासी योगेंद्र सिंह मंगावा (35) के रूप में हुई। उनके ममेरे भाई गढ़भोपजी, थोई निवासी मुकेश कुमार जाट ने रिपोर्ट में बताया कि योगेंद्र रविवार सुबह किसी काम से घर से निकला था। शाम को सूचना मिली कि योगेंद्र कसेरू बस स्टैंड से नवलगढ़ की ओर जाने वाली बाइपास रोड से करीब 50 मीटर दूर बाएं जांटी के नीचे पड़ा है। उसके फूफा हेमराज वहां पहुंचे तो योगेंद्र मृतावस्था में मिला। रिपोर्ट में परिजनों ने मौत को लेकर संदेह जताया है। पुलिस ने पोस्ट मार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक योगेंद्र

खबरें और भी हैं...