मुकुंदगढ़ | पुलिस थाने के पास सर्वसमाज ने युवा नेता विक्रमसिंह जाखल का नागरिक अभिंनदन किया। युवाओं ने डीजे के साथ मुख्य मार्गों में रैली निकाली। जाखल ने कहा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे। झाबरमल, सुमेरूराम, मुरलीधर, बुधराम जांगिड़, सलीम मंचस्थ रहे। इस मौके पर मेघवाल समाज के सरकारी सेवा में चयन होने वाली युवा प्रतिभाओं का भी सम्मान हुआ। पूनम बेरवाल, अमित बालान, प्रशांत आलडिय़ा, सुशील बेरवाल तथा विनोद बेरवाल को बाबा साहेब अंबेडकर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन एडवोकेट सुरेंद्र बेरवाल तथा कैलाश बेरवाल ने किया। इस अवसर पर सीताराम बेरवाल, झाबर लुहार, अनिल भूकल, आमीन मणियार, जमील रंगरेज, महेश बेरवाल आदि मौजूद थे।