बीडीके अस्पताल में रक्तदान करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता।
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से न्यू राजस्थान बालिका महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश के विकास में राजीव गांधी का अहम रोल रहा है। देश में संचार क्रांति, डिजिटल क्रांति लाने में राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच थी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक जुट होकर आगे बढ़ रही है।
सभा में कांग्रेस के जिला महामंत्री खलील बुडाना ने कहा कि देश के लिए गांधी परिवार ने कई बलिदान दिए हैं। जिप सदस्य प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि राजीव गांधी की सोच से ही डिजिटल क्रांति का भारत में प्रवेश हुआ। जिला परिषद सदस्य ताराचंद गुप्ता, दिनेश सुंडा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमला बेनीवाल, कांग्रेस ओबीसी जिलाध्यक्ष मुरारी सैनी, पूर्व उप जिला प्रमुख मदन सिंह गिल, श्रवण कुमार सैनी उदयपुरवाटी, खेतड़ी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ग्यारसीलाल गुर्जर, गोकुलचंद सैनी, ब्लॉक महासचिव केशव प्रसाद शर्मा, पूर्व सभापति खालिद हुसैन, नगर परिषद में प्रतिपक्ष नेता जुल्फिकार खोखर, जिला प्रमुख सुमन रायला, सेवादल के प्रदेश संगठक एमडी चोपदार, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के सह संयोजक रणजीत चंदेलिया, भीखा भाई सब्जीफरोश, ब्लॉक अध्यक्ष मोहर सिंह सोलाना, तैय्यब अली, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव सुरेंद्र बेनीवाल, उपाध्यक्ष संतोष सैनी, पार्षद प्रदीप सैनी, मकबूल चेजारा, पार्षद पिंकू धूपिया, कांग्रेस आईटी सेल जिलाध्यक्ष विकास गुर्जर, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा ढाका, रविंद्र पब्लिक स्कूल के नरेंद्र झाझड़िया, बृजलाल जांगिड़ आदि मौजूद थे।
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीडीके अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। जिलाध्यक्ष रवींद्र भड़ौंदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया। 81 युवाओं ने रक्तदान किया और 45 ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर रणजीत चंदेलिया, सुरेंद्र बेनीवाल, विकास गुर्जर, संतोष सैनी, मुकेश आदि मौजूद थे।
नवलगढ़ | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि गांधी पार्क में मनाई गई। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी थे। इस मौके पर आरीफ चौहान, पार्षद असलम, नईम, प्रकाश, अयूब खत्री, राजू शर्मा, गिरधारी शर्मा, ताराचंद व कमल सैनी, आसिफ आदि ने श्रद्धांजलि दी।
मंडावा | फतेहपुर बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। पूर्व पालिकाध्यक्ष सज्जनलाल मिश्रा ने युवाओं को राजीव गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सलीम सिगड़ी, पार्षद नरेश सोनी, शेखसर सरपंच हरिराम कुमास, पूर्व सरपंच गणपत राम बिसु, पार्षद हरीराम चेजारा, सेवादल अध्यक्ष सुनील जोशी, देवीसिंह मील, परमेश्वर चेजारा आदि मौजूद थे।
मुकुंदगढ़ | कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सुंडा के मुख्य आतिथ्य तथा सेवादल अध्यक्ष रामनिवास महरिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाए। चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, वाइस चेयरमैन बिलाल खत्री, पार्षद राजकुमार चेजारा, नदीम सिक्का, बालुराम आलडिय़ा, पूर्व पार्षद सीपी जांगिड़, आनंदीलाल चेजारा, राजकुमार कटारिया, ईकबाल खोखर, दयाशंकर पोरवाल, जितेंद्र चौधरी, रामस्वरूप वैद्य, प्रहलाद चेजारा, पुरुषोत्तम शर्मा आदि मौजूद थे।
बिसाऊ में दो कांग्रेस ने दो अलग-अलग जगह कार्यक्रम किए
बिसाऊ | कांग्रेस के प्रदेश नेता एकजुटता का पाठ पढ़ा रहे है वहीं कस्बे में गुटों में बंटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर मनाई। एक गुट ने नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अध्यक्ष एड. अयूब खान की अध्यक्षता में राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई। इसमें पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव इसाक खान, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र कपूरिया, नगर कांग्रेस यूथ अध्यक्ष सलीम खान, जिला यूथ महासचिव मकसूद खान, कोऑपरेटिव अध्यक्ष रामगोपाल सैनी, पूर्व पार्षद मुश्ताक खान, गणपत रैगर, गुलाम हुसैन आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दूसरे गुट ने टीबड़ेवालों की धर्मशाला में पार्षद हाजी सदीक डायर की अध्यक्षता में राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई। इस अवसर पर पालिका के प्रतिपक्ष नेता पार्षद माेहम्मद सदीक खान, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष डूंगरमल सैनी आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। गांगियासर में बसारत खान की अध्यक्षता में राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। मास्टर महबूब खान, शौकत खान आदि उपस्थित थे।
नवलगढ़. पूर्व प्रधानमंत्री गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी।
मुकुंदगढ़. श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी।