ग्रामीणों ने नाली व गौरव पथ निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया
मुकुंदगढ़ | डूमरा में बनाए जा रहे गौरव पथ व नाली निर्माण कार्य में ठेकेदार पर भेदभाव व घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। जांगिड़ समाज समिति जिला सचिव संजय जांगिड़, भारत मुक्ति मोर्चा तहसील अध्यक्ष विजयपाल मलोवा ने बताया नियमानुसार गौरव पथ के दोनों साइड में नाली नहीं बनाई और पुरानी को छोड़ दी। श्रीराम अग्रवाल, गजेंद्र सोनी, हरलाल, किशनलाल जांगिड़, प्रकाश जांगिड़, छगनलाल, नाहरसिंह ने उच्चाधिकारियों से जांच कर सड़क सही बनवाने की मांग की है।