पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • युवक से मारपीट ,1.40 लाख रु. छीने, मामला दर्ज, फायनेंस से जुड़ा हो सकता है मामला

युवक से मारपीट ,1.40 लाख रु. छीने, मामला दर्ज, फायनेंस से जुड़ा हो सकता है मामला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े युवक को सीकर छोड़ देने की बात कह कर कैंपर में बिठाने और रास्ते में मारपीट कर पटकने व उससे नकदी छीन लेने का एक मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने पर्चा बयान देकर पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एसएचओ रामस्वरूप बराला ने बताया सीकर एसके अस्पताल में भर्ती रणजीतपुरा, बीरम का बास मंडावा के अशोक कुमार जाट ने पर्चा बयान दिया कि गुरुवार दोपहर 3 बजे झुंझुनूं से वह मौसेरे भाई से मिलने जयपुर जाने के लिए बस से रवाना हुआ। सिंधी कैंप की सीधी बस में बैठने के लिए वह मंडी स्टैंड पर उतर गया। इस दौरान सफेद कैंपर में सवार इंद्रपुरा के राजू जाट, राजू का भाई ओमप्रकाश, राकेश चाहर व दो अन्य आए और उसे सीकर छोड़ देने की बात कह गाड़ी में बिठा लिया। पीडि़त ने बताया बलवंतपुरा के निकट पांचों ने मारपीट शुरू कर दी। गाड़ी से पाइप निकाल दोनों हाथ व पैरों पर मारी, जिससे उसे चोटें आई। मारपीट कर उसे रास्ते में पटक गए तथा जेब से 1 लाख 40 हजार रुपए निकाल लिए। अशोक कुमार ने यह भी बताया वह विदेश रहता है और 27 फरवरी को गांव आया था। फाइनेंस के पैसों की रिकवरी के लिए मारपीट करने की भी बात रिपोर्ट में बताई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...