गर्मी में जहां लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं वहीं विभागीय लापरवाही से पानी सडक़ों पर व्यर्थ बहता है। शुक्रवार सुबह अगुणा मोहल्ला के ठड्डेवाले बालाजी मंदिर के निकट मेनरोड पर पाइप लाइन फूटने से सडक़ पर पानी बह गया।
मोहल्ले के लोगों ने बताया लोडेड डंपर से यहां पिछले तीन दिन से पाइप फूटा हुआ है। इससे पहले भी यह पाइप फूट चुका है। सीमेंटेड पाइप होने के कारण भारी वाहनों के दबाव से पाइप फूट जाता है जिससे पानी तो व्यर्थ कहता है वहीं आवागमन में वाहनचालकों को भी परेशानी से रूबरू होना पड़ता है। उधर, मंडी में क्रय विक्रय सहकारी समिति के निकट भी पिछले कई दिनों से पाइप फूटा पड़ा है। गौरव पथ पर कानोडिय़ा कॉलेज के सामने भी पाइप लाइन से रोज पानी व्यर्थ बह रहा है।
जलदाय विभाग के अिधकारियों की लापरवाही के कारण पानी बर्बाद हो रहा, लोगों ने कहा-पहले भी यह पाइप लाइन कई बार फूट चुका है
मुकुंदगढ़. ठड्डेवाले बालाजी मंदिर के निकट सडक़ पर व्यर्थ बहता पानी।
नवलगढ़ में पार्षदों का भी करने लगे घेराव, फिर नहीं मिल पा रहा पानी
नवलगढ़ | कस्बे में इन दिनों पानी की समस्या को लेकर लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। परेशान लोग अब पार्षदों का भी घेराव करने लगे हैं। वार्ड 26 व 27 की महिलाओं वार्ड पार्षद माया देवी के घर पहुंची और पानी की परेशानी से अवगत कराया। महिलाओं ने कहा कि वार्ड पांच-सात रोज से पानी नहीं आ रहा। पानी जब आता है जब बिजली चली जाती है। युवा नेता विकेश रॉयल ने महिलाओं के सामने एईएन महेंद्र चेतीवाल से वार्ता की और समस्या से अगवत कराया। शाम को चेतीवाल मौके पर पहुंचे और समस्या के बारे में जानकारी जुटाई। चेतीवाल ने बताया कि ट्यूबवैल को बंद कर दिया जाता है, जिससे टंकी भर नहीं पाती। शुक्रवार सुबह भी सप्लाई नहीं हो पाई, जिससे लोगों में जलदाय विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी हैं। युवा नेता विकेश रॉयल ने चेतावनी दी है कि अगर अधिकारियों ने इस समस्या को गंभीरता से लेकर हल नहीं निकाला तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। विभाग के एक्सईएन रोहिताश झाझड़िया ने वार्ड वाइज अभियान चलाकर इस समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
नवलगढ़. वार्ड पार्षद का घेराव करने के लिए पहुंची महिलाएं।