मुकुंदगढ़ | सोटवारा के ग्रामीणों ने मुक्तिधाम में श्रमदान किया। मुक्तिधाम को स्वच्छ तथा हराभरा बनाने के लिए सरपंच राजेंद्र जांगिड़ की अगुवाई में युवाओं व बुजुर्गों ने सफाई कर पेड़ लगाए। सुनील गोरा, पोकरमल बामिल, राहुल चौधरी, राजेश बजाड़, बनवारीलाल, मनरूप जांगिड़, केशरसिंह, मनोज रणवा, विजेंद्र कालेर ने सहयोग किया।