मुकुंदगढ़ | डूंडलोद में चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया। तोलासरिया आईटीआई परिसर में शिविर में 31 मरीजों को परामर्श देकर उपचार किया गया। शिविर में दूरबीन सर्जरी से उपचार कर दवा भी दी गई। डॉ. जेपी ठाकुरिया, सुरेश डोंगीवाल, धरमपाल जांगिड़ व सहयोगी टीम ने सेवाएं दी। मुकेश पारीक, अजय मिश्रा, चंद्रभान टेलर, विश्वनाथ पाराशर, ललित अग्रवाल, उस्मान गनी मौजूद थे। चेयरमैन उमादत्त तोलारिया ने आभार जताया।