पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • चिटफंड कंपनी बना लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

चिटफंड कंपनी बना लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिट फंड बना कर लोगों से बैकिंग सेवा, फाइनेंस व अन्य खाते खोल अच्छे ब्याज का लालच देकर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी प्रभातीलाल ने बताया कस्बे के वार्ड 13 निवासी गणेश शर्मा को हैड कांस्टेबल पवन स्वामी व कांस्टेबल रोशनलाल की टीम यहां लेकर आई। पुलिस ने बताया कि ठगी का आरोपी कस्बे से भाग कर जयपुर में किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पीड़ित ने कंपनी के डायरेक्टर पति-प|ी व भतीजे के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक वार्ड 19 के आमीन लीलगर ने दी रिपोर्ट में बताया है कि वार्ड 13 के गणेश शर्मा, उसकी प|ी विमलेश देवी व भतीजे योगेश शर्मा ने स्तुति शरणा कॉरपोरेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी बना रखी थी। कंपनी की विभिन्न योजनाओं में अच्छे ब्याज का लालच देकर निवेश के नाम पर आरोपियों ने उससे चार लाख रुपए ठग लिए। कस्बे के कई और लोग भी उनके झांसे में आकर ठगी का शिकार हुए हैं।

गणेश शर्मा

खबरें और भी हैं...