पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचायती जमीन पर पंच ने करवाया अवैध निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकंदपुर| कस्बा मुकंदपुर के एक पंच द्वारा पंचायती जमीन पर पीपल के वृक्ष को कटवाकर अवैध निर्माण शुरू करवाया गया है, जबकि सरपंच ने इस निर्माण को अवैध करार देते हुए जल्द कार्रवाई अमल में लाने की बात कही है। अवैध निर्माण वाली जगह पर मिस्त्री व मजदूर निर्माण के काम को जारी रखे हुए थे, जबकि पास लगे एक पीपल के पेड़ को भी काट दिया गया था। उधर, सरपंच पुशपिंदर कौर ने कहा कि अवैध निर्माण के संबंध में व वृक्ष को काटे जाने के बारे में थाना मुकंदपुर में शिकायत दे दी गई है। उधर, थाना मुकंदपुर के एसएचओ नरेश चौधरी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

खबरें और भी हैं...