मिट्टी और रेत की अवैध निकासी पर एक पकड़ा, दूसरा नामजद
मुकंदपुर/काठगढ़| मुकंदपुर और काठगढ़ पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में मिट्टी और रेत की अवैध निकासी पर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे को नामजद कर उसके खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एएसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि औद्योगिक अधिकारी सुदेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चेकिंग के दौरान बस अड्डा रटैंडा के पास मिटी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर जा रहे दलवीर सिंह निवासी गांव औजला ढक को रोककर उससे माइनिंग दस्तावेज मांगे। इस पर वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एक अन्य मामले में पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ रैलमाजरा निवासी मनिंदर कुमार को गिरफ्तार किया है। एएसआई निशान सिंह ने बताया कि औद्योगिक अधिकारी सुदेश कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।