पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाड़ को लगाई आग में जले मधुमक्खियों के बक्से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकंदपुर | क्षेत्र में गेहूं की नाड़ को आग लगाने का क्रम रुक नहीं रहा है। मुकंदपुर-फगवाड़ा रोड पर स्थित वाई-प्वाइंट के पास किसान द्वारा गेहूं की नाड़ को लगाई आग में मधुमक्खियों के बक्से जलकर राख हो गए। आशुतोष तिवाड़ी ने बताया कि नाड़ को आग बढ़ते-बढ़ते उनके मधुमक्खी फार्म तक पहुंच गई और फार्म पर पड़े मधुमक्खियों के 24 बक्से जल गए। आशुतोष तिवाड़ी ने बताया कि मधुमक्खियों के जलने से उनका 75 हजार रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...