पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पांच ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुकंदपुर

पुलिस ने हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना मुकंदपुर के एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ मुकंदपुर शहंशाह गेट पर चेकिंग कर रहे थे। वहां पर उन्हें एएसआई बिक्रमजीत सिंह का फोन आया कि उन्होंने गांव औड़ के छप्पड़ के पास से चेकिंग को दौरान एक युवक को 5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की। युवक ने अपना रजिंदर कुमार निवासी औड़ बताया। पूछताछ करने के बाद पुलिस आरोपी को थाने में ले आई और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...