पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • पूर्ण चंद महाराज की जिह्वा पर सरस्वती का वास था: अर्चना

पूर्ण चंद महाराज की जिह्वा पर सरस्वती का वास था: अर्चना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलाना| मुलाना जैन स्थानक में जैन संत बाबा पूर्ण चंद महाराज का 42वां स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक एवं कृतज्ञतापूर्वक मनाया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए भारत सिंहनी साध्वी डॉ. अर्चना महाराज ने कहा कि बाबा पूर्ण चंद महाराज जैन समाज की महान हस्ती व विरल विभूति संत महापुरुष थे। उनकी जिह्वा पर सरस्वती का वास था। उनके मुख से निकला हर वचन कारगर सिद्ध होता था। वह सही मायने में वचन सिद्ध महापुरुष थे। उन्होंने कई जगह स्थानक, धर्मशालाएं खुलवाकर जैन धर्म में अहम उपस्थिति दर्ज कराई है। आध्यात्मिकता के उच्च स्तर पर आसिन होकर भी उनका व्यक्तित्व हमेशा सरल स्वभाव का रहा। मौके पर उपस्थित जैन सभा मुलाना के प्रवक्ता श्रीपाल जैन ने बाबा पूर्ण चंद के बारे में बताते हुए कहा कि मुलाना में बाबा की असीम कृपा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा ने हमारे पूर्वजों को दीक्षित व शिक्षित करने में विशेष योगदान दिया है। मुलाना में जैन स्थानक उन्हीं की प्रेरणा स्वरूप से अस्तित्व में आए हैं। मौके पर अशोक जैन, राममूर्ति जैन, उमेश गोयल, यशपाल मलिक व विपिन जैन उपस्थित रहे।

मुलाना जैन स्थानक में जैन संत बाबा श्री पूर्ण चंद महाराज के 42वें स्मृति दिवस पर संबोधित करतीं डॉ. अर्चना महाराज।

खबरें और भी हैं...