मुलाना | कस्बा के बिजलपुर गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों से लकड़ी के ढेरों व गुहारे में आग लग गई। लोगों ने जैसे ही धुंआ निकलता देखा तो आग बुझाए जाने का अथाह प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में मौके पर पहुंची मुलाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई। जिसने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। आग से यहां लगे लकड़ी के ढेर व उपलों के गुहारे जल गए।