पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • आधे घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, घायल महिला की सड़क पर ही मौत

आधे घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, घायल महिला की सड़क पर ही मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलाना | एम्बुलेंस सही वक्त पर न पहुंचने के कारण एक एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। घायल होने के बाद महिला आधे घंटे तक सड़क पर गिरी तड़पती रही और उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। घटना एमपीएन काॅलेज के पास की है। मुस्तफाबाद की शीना एक्टिवा से अपने घर जा रही थी। जब वह एमपीएन काॅलेज के पास पहुंची तो उसने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन वह एक्टिवा पर संतुलन खो बैठी। एक्टिवा खंभे से जा टकराई जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरी तड़पती रही। लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन आधे घंटे तक न पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस। महिला ने दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...