एमएम मेडिकल काॅलेज में इलाज कराने आई महिला लापता
मुलाना| मुलाना मेडिकल काॅलेज में एक युवक अपनी मां का इलाज करवाने आया था। लेकिन उसकी मां अस्पताल से कहीं पर गुम हो गई। अब वह मां की तलाश में घूम रहा है। परिजनों ने महिला को कई जगह तलाशा। थककर महिला के बेटे कुशल पाल ने मुलाना थाना में शिकायत दर्ज कराई। सहारनपुर निवासी कुशल पाल बीते रोज वह मां चमेली देवी को एमएम मेडिकल काॅलेज में पत्थरी का ऑपरेशन कराने के लिए लाया था जिसे डाॅक्टरों ने ऑपरेशन के लिए दाखिल कर लिया। रात में वह कहीं चली गई। वहां नियुक्त स्टाफ ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।