पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसियों ने कांग्रेसियों के खिलाफ निकाली भड़ास

कांग्रेसियों ने कांग्रेसियों के खिलाफ निकाली भड़ास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लाॅक समिति और पंचायती चुनाव संबंधी बुलाई गई मीटिंग भड़ास में बदली

सिटी रिपोर्टर| मुल्लांपुर दाखा

विधानसभा हलका दाखा अंदर कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी ब्लाॅक समिति और पंचायती चुनाव के सबंध में स्थानीय अंबेडकर भवन में बुलाई मीटिंग में वर्करों की भीड़ भले ही थी। लेकिन कांग्रेसियों ने कांग्रेस के ही एक धड़े के खिलाफ भड़ास निकाली। इस वजह से ये मीटिंग भड़ास मीटिंग में बदल गई। इसमें लगभग नेताओं ने अपने संबोधन की सुई हलका इंचार्ज पर ही रखी। जिला प्रधान गुरेदव सिंह लापरां ने मीटिंग में कहा कि ब्लाॅक समिति और पंचायती मतदान में कांग्रेस के टकसाली वर्कर घरों में बैठ जाएंगे। यदि अकाली भाजपा सरकार के समय उनके साथ धक्केशाही करने वाले वर्करों को बिना किसी की सहमति से कांग्रेस में शामिल किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का हर वर्कर चाहता है कि उनकी सरकार होते हुए पूछताछ हो। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में किसी को शामिल करने के खिलाफ नहीं परन्तु शामिल होने वाले व्यक्ति के बारे पार्टी वर्करों का सहमत होना जरूरी है। उन्होंने ब्लाक समिति और पंचायती चुनाव पार्टी वर्करों की एकता से जीतने का दावा करते हुए कहा कि इन मतदानों के बाद पार्टी के वर्करों को सरकारी दफ्तरों में पूछताछ के इलावा उनके साथ धक्केशाही करने वाले सरपंचों की पूछताछ की जाएगी। कांग्रेसी नेता मेजर सिंह मुल्लांपुर ने कहा कि अकेला व्यक्ति पार्टी का या किसी हलके का काम नहीं चला सकता। इसलिए सभी की सहमति बनाई जानी चाहिए। खासकर जिला प्रधान को यह जानकारी जरूर होनी चाहिए कि कौन कौन पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसके इलावा जगपाल सिंह खंगूड़ा,आ नंदसरूप सिंह मोही, तेलू राम बांसल, भजन सिंह देवतवाल, शैपी भनोहड़, जगी पमाल, सरपंच दलजीत सिंह बोपारए, हरमिंदर सिंह जांगपुर, बीबी मनजीत कौर पमाल और कुलदीप सिंह बद्दोवाल आदि ने भी संबोधन किया।

खबरें और भी हैं...