तेलू राम बांसल की अध्यक्षता में हुई नगर कौंसिल की पहली मीटिंग
मुल्लांपुर दाखा| नगर कौंसिल में प्रधान तेलू राम बांसल की अध्यक्षता में पहली मीटिंग हुई, जिसमें समूह कौंसलरों और दफ्तरी अमले ने शमूलियत की। प्रधान बांसल ने बताया कि डायरेक्टर स्थानक सरकार विभाग पंजाब के एक पत्र द्वारा हिदायत अनुसार नगर कौंसिल को अपनी बेवसाइट बनानी अति जरूरी है क्योंकि सरकार की तरफ से फाइनांस कमीशन की अनुदान आन लाइन जारी होगी। इस लिए नगर कौंसिल की अपनी वेबसाइट बनाई जाएगी। यहां बलिवंदर सिंह, महिंदरपाल सिंह, रूपाली जैन, करनवीर सेखों, जसविंदर सिंह, बलबीर चंद, सुभाष कुमार, रेखा रानी, तरसेम कौर मान, शकुंतला देवी, हरनीत कौर, सुदेश रानी, जतिंदर सिंह, अनिल जैन, बालकिशन, सुखदीप सिंह भट्टी और चरनजीत मौजूद थे।