खरीद केंद्रों में अभी भी 1 लाख 28 हजार बोरियां लिफ्टिंग के इंतजार में
रायकोट| मार्केट कमेटी रायकोट के अंतर्गत आने वाली अनाज मंडी रायकोट और गांव में चल रहे 12 खरीद केंद्रों में से बर्मी ग्राम के खरीद केंद्र को छोड़ सभी पर गेहूं की लिफ्टिंग का काम मुकम्मल हो गया है। यह जानकारी मार्केट कमेटी रायकोट सेक्रेटरी जीवन कुमार बंसल ने दी। उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी रायकोट के अंतर्गत आने वाली अनाज मंडी रायकोट और गांव में चल रहे 12 खरीद केंद्रों पर गांव बर्मी के खरीद केंद्र को छोड़ गेहूं की लिफ्टिंग का काम मुकम्मल हो गया है। उन्होंने बताया की बर्मी के खरीद केंद्र में एफसीआई खरीद एजेंसी द्वारा खरीद की गई गेहूं के बीस हजार कट्टे अभी तक लिफ्टिंग का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया इनको लिफ्ट कराने के लिए एफसीआई के मैनेजर लेबर से मीटिंग कर रहे हैं। बुधवार का तक इन कट्टों की भी लिफ्टिंग हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार अनाज मंडी रायकोट और गांव में चल रहे 12 खरीद केंद्रों में सात लाख तीस हजार पांच सौ तीस क्विंटल गेहूं की आमद हुई, जो कि पिछले साल के मुकाबले जीरो पॉइंट ऐसी प्रतिशत अधिक है पिछले साल सात लाख चौबीस हजार सात सौ 80 क्विंटल गेहूं की आमद हुई थी।