पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिमागी परेशान युवक ने किया सुसाइड

दिमागी परेशान युवक ने किया सुसाइड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुल्लांपुर दाखा| गत रात्रि दिमागी परेशान 20 वर्षीय नौजवान ने सिधवां नहर में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। थाना दाखा की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मृतक के पिता के बयानों पर कार्रवाई की। जांच कर रहे एएसआई बलबीर चंद ने बताया कि मृतक 20 वर्षीय नौजवान सुखप्रीत सिंह के पिता जगदीश सिंह निवासी गांव बैंस ने बताया कि उसके लड़के की दिमाग की नसें कमजोर होने के कारण उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात वह बिना बताए घर से चला गया। उसने बताया कि शनिवार सुबह जब वह अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ अपने लड़के की तलाश कर रहा था तो गांव बीरमी के पुल के समीप उसने एक लाश तैरती हुई देखी। जिसे निकलवाकर देखा तो वह लाश उसके पुत्र की थी।

खबरें और भी हैं...