गोल्डन अर्थ कॉन्वेंट स्कूल पंडोरी में बैसाखी मनाई
मुल्लांपुर दाखा| गोल्डन अर्थ कॉन्वेंट स्कूल पंडोरी में पंजाबियों का साझा त्योहार बैसाखी धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी पहरावे में स्कूल आए बच्चों ने नाच, भंगड़ा और गिद्दा पेश किया। चेयरमैन बलदेव कृष्ण अरोड़ा ने स्कूल स्टाफ और बच्चों को इस त्योहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को हर कंपीटिशन में भाग लेना चाहिए। इस मौके वाइस चेयरमैन गुलशन कुमार लूथरा, प्रधान डॉ. मनिंदरपाल अरोड़ा, वाइस प्रधान राजीव अरोड़ा, डायरेक्टर डॉ. नीतू अरोड़ा और प्रिं. पवन कुमार मौजूद थे।