पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंखों का मुफ्त चेकअप कैंप लगाया

आंखों का मुफ्त चेकअप कैंप लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायकोट| यूथ कांग्रेस की तरफ से हलका यूथ प्रधान अरशद राणा के नेतृत्व में बैसाखी के त्योहार पर आंखों की जांच के लिए मुफ्त कैंप लगवाया गया। इसकी शुरुआत लोकसभा हलका फतेहगढ़ के प्रधान अवजिंदर सिंह काला ने की। कैंप दौरान शंकरा आई हॉस्पिटल (मुल्लांपुर) और जोधा हॉस्पिटल से डॉ. साहिल, डॉ. आरके गोयल और डॉ. स्वराज के नेतृत्व में आई टीम ने 335 मरीजों की आंखों की जांच की और मुफ्त दवाइयां भी दीं। इसके अलावा 26 मरीजों को लैंस भी डाले गए। यहां हीरा लाल बांसल, काला कलसियां, नरिंदर कुमार, मुजंमल अली, रवनीत सिंह, परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, करनवीर सिंह, गुरिंदर पाल सिंह, गगनदीप सिंह, निर्मल सिंह, जगप्रीत सिंह, सुखजीवन सिंह, सुदर्शन जोशी, जुगराज सिंह, प्रदीप सिंह, गुरमीत, सिंह, अमरजीत सिंह, प्रदीप सिंह, सुखजिंदर सिंह, दिनेश जैन, राहुल कुमार, पुरुषोत्तम लाल, बलजीत सिंह और सुमनदीप सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...