सुधार में बैसाखी का त्योहार धूम धाम से मनाया
मुल्लांपुर दाखा| सुधार अनाज मंडी में नौजवान सभा द्वारा एन.आर.आईज के सहयोग से बैसाखी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसका उद्घाटन रायकोट से आप विधायक जगतार सिंह हिस्सोवाल ने किया। इस मौके प्रसिद्ध गायकों ने पंजाब के विरसे को दर्शाते गीत गाकर समय बांधा। इस मौके अपनी गायकी का लोहा मनवाने व स्टेज पर धमाल डालने पहुंचे गायक सुरिंदर मान तथा कर्मजीत कमों,गिलकमल तथा किरन गिल, टोनी गिल तथा मैडम राज सेखों, राजू धालीवाल तथा मैडम प्रीत मान, माही गिल, भिंदर बुट्टर आदि गायक जोडियों ने गीत गाकर अपनी हाजरी लगवाई। इस अवसर पर बाल कलाकारों ने भंगड़ा डालकर हाजिर दर्शकों को भी झूमने के लिए मजबूर कर दिया।