ईस्टवुड स्कूल में विद्यार्थियों को टीके लगाए गए
मुल्लांपुर दाखा| स्थानीय ईस्टवुड इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल डॉ.अमनदीप कौर बख्शी के नेतृत्व में नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को खसरा तथा रुबेला टीकाकरण मुहिम के अंतर्गत टीके लगाए गए। इससे पहले डा.चंचल की तरफ से बच्चों की काउंसलिंग की गई और उनको टीकाकरण के लाभ बताए। यह टीके सरकारी डाक्टरों की टीम की तरफ से लगाए गए और सब से पहले स्कूल के प्रिंसिपल डा.अमनदीप कौर बख्शी की तरफ से अपने बच्चों के टीका लगवा कर मुहिम की शुरुआत की गई। प्रिंसिपल डा.अमनदीप कौर बख्शी ने सेहत विभाग की टीम और विशेष तौर पर पहुंचे बच्चों के मां बाप का धन्यवाद किया।