पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो सगे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज

दो सगे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुल्लांपुर दाखा| थाना थाना दाखा की पुलिस ने जमीन का ब्याना लेकर रजिस्ट्री न करवाने के आरोप में दो सगे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पड़ताल अधिकारी एएसआई बलजिंदर कुमार ने बताया कि हरमिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह और बजरंग बांसल पुत्र ओमप्रकाश पार्टनर ड्रीम होम डिवेलपमेंट एंड बिल्डर्स लिंक रोड मुल्लांपुर ने बताया कि प्रिथी सिंह पुत्र संतोख और हरकिंदर सिंह पुत्र प्रिथी सिंह निवासी महोली खुर्द तहसील मलेरकोटला जिला संगरूर की जमीन मुल्लांपुर में थी और उक्त दोनों का मुख्तयारनामा गुरपिंदर सिंह पुत्र प्रिथी सिंह के पास था । इस मुख्तयारनामे के आधार पर उन्होंने जमीन का सौदा कर लिया और दिनांक 27 नवंबर 2017 को पांच लाख रुपए का चैक गुरपिंदर सिंह को दे दिया (जो उसने कैश करवा लिया) और पांच लाख रुपए और नकद भी दिए। इनके दोनों के अलावा गुरपिंदर सिंह ने अपने हिस्से आती जमीन का मुख्त्यारनामा हरमिंदर सिंह के पक्ष में देने के लिए लिखवाया और नंबरदार के साथ फोटो भी खिंचवाई। जब वह मुख्तयारनामा दर्ज कराने के लिए सब तहसील मुल्लांपुर गए तो वहां नायब तहसीलदार के न होने के कारण गुरपिंदर सिंह ने उनको कहा कि वह बाजार जाकर वापस आ जाएगा परन्तु वह वापिस नहीं लौटा जब उन्होंने उससे संपर्क कर रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो वह बहाने बनाने लगा और फिर बाद में उसने अपने पिता और भाई से लिए मुख्तयारनामे वाली जमीन की रजिस्ट्री और हिस्से वाली जमीन का मुख्तयारनामा करवाने से इंकार कर दिया। इस तरह दोनों भाईयों ने साजिश अधीन उनसे धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत कर्ता के बयानों के आधार पर कथित आरोपी भाइयों गुरपिंदर सिंह और हरकिंदर सिंह पुत्र प्रिथी सिंह महोली खुर्द पर केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...