मुल्लांपुर की मंडियों में 64830 क्विंटल आई गेहूं
मुल्लांपुर दाखा| स्थानीय मार्किट कमेटी अधीन पड़तीं 11 मंडियों में 64830 क्विंटल गेहूं की आमद हुई। इसमें से खरीद एजेंसी पनग्रेन ने 6000, एफसीआई ने 5400, मार्कफेड ने 1100, पनसप ने 23980, वेयर हाउस ने 5490, पंजाब एग्रो ने 12790 और व्यापारियों ने 170 क्विंटल गेहूं खरीदी है। कांग्रेसी नेताओं ने 6 मंडियों जिनमें में भूंदड़ी, राऊवाल, गौरसियां, तलवंडी कलां, तलवंडी खुर्द व सवद्दी मंडी का दौरा किया। इस मौके कांग्रेस देहात के प्रधान गुरदेव सिंह लापरां, जगपाल सिंह खंगूड़ा मौजूद थे।