मुल्लांपुर दाखा| सरकारी प्राथमिक स्कूल जांगपुर में कमरों के हो रहे नवनिर्माण के लिए गांव के ही समाजसेवी महिंदर सिंह चीमा के परिवार दवारा पंद्रह हजार रुपए की सहायता राशि स्कूल स्टाफ को स्कूल कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में भेंट की। पूर्व प्रिं. टहल सिंह ने कहा कि ऐसे समाज सेवियों के कारण ही आज सरकारी स्कूलों की ईमारतों का नवनिर्माण हो पा रहा है। इस मौके सरपंच गुरमीत सिंह, गुरचरन सिंह चीमा, स्टेट अवाॅर्डी अजमेल सिंह मोही, प्रधान प्रीतम सिंह, कर्म सिंह, जोगिंदर सिंह, जोरावर सिंह, सुखवंत सिंह, गुरविंदर कौर और राठा सिंह आदि उपस्थित थे।