डॉ. आंबेडकर के सपनों को पूरा करने निकाली रैली
डॉ. आंबेडकर के सपनों को पूरा करने निकाली रैली
मुलताई| डॉ. बाबा साहब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बाबा साहब ने समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और सम्मान दिलाने में योगदान दिया था। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को विकास के पथ पर ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। यह बात शनिवार को बेरियर नाका आंबेडकर चौक पर जयंती समारोह में इंदौर से आए भीमराव बौद्ध ने कही। इसके पहले सुबह 9 बजे आनंद बुद्ध विहार में पंचशील ध्वजारोहण हुअा और रैली निकाली गई।