- Hindi News
- National
- नेत्रहीन बेटे को घर छोड़कर शादी में गई महिला, चोर नकदी सहित जेवर चुरा ले गए
नेत्रहीन बेटे को घर छोड़कर शादी में गई महिला, चोर नकदी सहित जेवर चुरा ले गए
मुलताई| जौलखेड़ा में बुजुर्ग महिला के घर से चोर 10 हजार रुपए नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। बुजुर्ग महिला रिश्तेदार के घर शादी में गई थी। इस दौरान घर पर उसका नेत्रहीन पुत्र था। शादी से घर लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ। माहो पति सावन्य सेंद्रे ने बताया 12 अप्रैल को वह अपने नेत्रहीन पुत्र अज्जू को घर पर छोड़कर हिवरखेड़ (महाराष्ट्र) निवासी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गई थी। शनिवार को लौटी तो कमरे में रखी पेटी नदारद थी। पेटी में 10 हजार रुपए, तीन सोने की बाली, एक जोड़ी टाप्स और चांदी के जेवर रखे थे। चोर पेटी के साथ नकदी रुपए और जेवर भी चोरी कर ले गए। माहो बाई ने चोरी के संबंध में पुलिस को आवेदन देकर चोरी करने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।