पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीआईजी ने कहा भड़काऊ पोस्ट न डाले कमेंट करने से बचें

डीआईजी ने कहा- भड़काऊ पोस्ट न डाले कमेंट करने से बचें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| शांति व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार को शाम में होशंगाबाद रेंज के डीआईजी रामाश्रय चौबे मुलताई और प्रभात पट्टन पहुंचे। उन्होंने थाने पहुंचकर नगरवासियों से चर्चा की और शांति व्यवस्था में सहयोग करने की बात कही। नगरवासियों ने मां ताप्ती उद्गम स्थल की जानकारी देते हुए ताप्ती का पौराणिक महत्व भी बताया। डीआईजी ने कहा वर्तमान में कुछ लोग सोशल मीडिया का गलत उपयोग कर रहे हैं। जिससे तेजी से अफवाह फैल रही है और अशांति का माहौल बन रहा है। ऐसे में शांति और धैर्य बनाए रखना चाहिए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न डालें और कमेंट करने से बचें। फर्जी नाम से प्रोफाइल नहीं बनाए और किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट या शेयर न करें। मुलताई से डीआईजी प्रभात पट्टन के लिए रवाना हुए।

खबरें और भी हैं...