किसान के खाते से निकले 60 हजार
मुलताई| लेंदागोंदी के किसान के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 60 हजार रुपए निकाल लिए। खाते से राशि निकलने का मैसेज फोन पर आने पर किसान को पता चला। किसान ने इस संबंध में बैंक अधिकारियों और पुलिस को आवेदन दिया। किसान घनश्याम भादे ने बताया कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक की डहुआ शाखा में है। 13 अप्रैल को मोबाइल पर 60 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। मैसेज आने पर उसने घर में रखी बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड चेक किया। पासबुक और एटीएम कार्ड घर पर ही था।