सामूहिक अरदास कर किया लंगर
मुलताई| वैशाखी पर्व पर गुरूद्वारा में अरदास, शबद कीर्तन और लंगर हुआ। सुबह शबद कीर्तन के बाद निशान साहिब का चोला चढ़ाया गया। समाज के सदस्यों ने जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोष लगाए। संगत ने साप्ताहिक पाठ का समापन किया। सामूहिक अरदास के बाद दोपहर में गुरु का लंगर शुरू हुआ। लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई।