छात्रावास, स्कूल में किया प्रतिभाओं का सम्मान
मुलताई| प्रभातपट्टन के नवीन बालिका छात्रावास में आंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान किया। दीक्षा पब्लिक स्कूल सांवलमेंढ़ा में भी बच्चों ने गीतों के माध्यम से बाबा साहब आंबेडकर के बारे में जानकारी दी। छात्रावास में कार्यक्रम की शुरुआत बीआरसी अतुल माकोड़े ने की। उन्होंने छात्राओं को बाबा साहब आंबेडकर के बारे में जानकारी देकर शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करने की समझाइश दी। बालिकाओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीक्षा पब्लिक स्कूल के संचालक रामराव अलोने, दिनेश गुलबांके ने शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।