पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 9 माह से गुम छात्रा ने बालिग होकर कर ली शादी, पुलिस को मिली, पति पर केस दर्ज

9 माह से गुम छात्रा ने बालिग होकर कर ली शादी, पुलिस को मिली, पति पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा जब घर पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने थाने में अपहरण का केस दर्ज करवाया था बाद में पता चला कि छात्रा ग्राम काठी में विवाह कर के रह रही है। 9 महीने पहले 14 अगस्त 2017 को छात्रा स्कूल जाने का कहकर निकली लेकिन वापस घर नहीं लौटी। पुलिस को जानकारी मिली कि छात्रा के ग्राम काठी मे है। सूचना पर पुलिस काठी पहुंची। जहां से छात्रा को लेकर आई। एसआई योगिता उइके ने बताया छात्रा से पूछताछ में पता चला कि 14 अगस्त को वह उमेश पंवार के साथ इंदौर चली गई थी। बालिग होने के बाद उमेश से विवाह कर लिया। इसके बाद उमेश के साथ काठी आकर रहने लगी थी। पुलिस ने मामले में उमेश के खिलाफ दुष्कर्म करने के साथ पास्को एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है। उमेश अभी फरार है।

खबरें और भी हैं...