पुलिस पर पथराव करने वालों पर केस दर्ज
साेमवार को दुर्घटना के बाद वाहन चालक और पुलिस पर पथराव करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। नरेरा जोड़ पर टवेरा चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बेेहड़ी निवासी बाइक चालक पुनाराम यादव की मौके पर मौत हो गई थी और मृतक की प|ी गंभीर घायल हो गई। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन चालक को पीछा करके पकड़ा और उस पर पथराव कर दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची जहां ग्रामीण टवेरा चालक के साथ मारपीट कर रहे थे। पुलिस चालक को बचाकर अपने साथ थाने ले जाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर भी पथराव कर दिया। पथराव में दो एएसआई राजाराम ठाकुर, शेरसिंग परते, समेत आरक्षक विवेक घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने एएसआई आरआर ठाकुर की रिपोर्ट पर ग्राम नरेरा निवासी महेश उर्फ मैसू पिता किसन यादव, रूकमेश पिता रामा यादव, परसराम पिता किसन यादव, जगदीश पवार, टेटू धुर्वे और सुग्रीव के पुत्र सहित ग्रामीणों पर शासकीय कार्य मे बाधा पहुचाने का केस दर्ज किया है। टवेरा चालक हरन्या निवासी यशवंत पिता राजू साहू (25) के साथ भी मारपीट करने के मामले में बोरदेही पुलिस ने आरोपी नारायण यादव, रामेश्वर यादव, टेटु धुर्वे, महेश उर्फ मैसू यादव, रूकमेश यादव, जगदीश पवार, परसराम यादव पर मारपीट का केस दर्ज किया है।