बाड़ेगांव में 5 जोड़ों ने पौधरोपण कर लिए 7 फेरे
मुलताई| बाड़ेगांव में राजपूत समाज के विवाह सम्मेलन में पांच जोड़ों ने पौधरोपण कर अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की। सम्मेलन में जिले से आए सामाजिक बंधुओं ने भी पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में ग्राम बाड़ेगांव, मोही, हिवरखेड़ी और बघोली के नवयुगल ने पहले मिडिल स्कूल परिसर में फलदार पौधे रोपे। इसके बाद मंडप में सात फेरे लिए। सम्मेलन की खास बात यह थी ग्रामीणों ने प्लास्टिक से बनी सामग्री का उपयोग नहीं करते हुए पत्तों की पत्तल, स्टील के गिलास का उपयोग किया। आयोजक लालसिंह सोलंकी, इंदौर दिलीप निगम, राजेश चौहान, अनिल सह देवड़े ने बताया समाज की वाली शादियों में भी प्लास्टिक से बनी सामग्री का उपयोग नहीं करने और सामाजिक बंधुओं को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया।