राजेंद्र जायसवाल के पास से 50 पाव देसी शराब जब्त
मुलताई| जौलखेड़ा में रेल्वे गेट के पास पुलिस ने जौलखेड़ा निवासी एक ग्रामीण के पास रखी अवैध देसी शराब के क्वाटर जब्त किए। प्रधान आरक्षक दिलीप झरबड़े ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम जौलखेड़ा में राजेंद्र पिता बालमुकुंद जायसवाल के पास से देसी शराब के 50 पाव जब्त किए। पुलिस ने आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।