रंजिश में दो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया छेड़छाड़ का केस
मुलताई| ग्राम पौनी में रंजिश के चलते दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। सांईखेड़ा टीआई केआर सिलाले ने बताया ग्राम पौनी में भोजराज और मेघराज के बीच खेती को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को एक पक्ष की 30 वर्षीय महिला ने थाने आकर बताया दोपहर में ग्राम के मंदिर के पास वाले हैंडपंप पर पानी भरने गई थी अकेली देखकर भोजराज माकोड़े ने छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भोजराज भाग गया। महिला की शिकायत पर भोजराज पिता संतोष माकोड़े के खिलाफ छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। वहीं बुधवार को दूसरे पक्ष की 25 वर्षीय महिला ने बताया सुबह साढ़े चार बजे वह घर के बाहर शौच करने गई थी उसी दौरान ग्राम के मेघराज और गणपति आए और बुरी नियत से दोनों ने छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर मेघराज पिता संतोष माकोड़े और गणपति पिता उमराव माकोड़े के खिलाफ छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।