पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूखे जलस्रोतों को जिंदा करने बनाओ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

सूखे जलस्रोतों को जिंदा करने बनाओ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| नगर का भूमिगत जल स्तर तेजी से नीचे चला गया है। नपा के 800 फीट वाले ट्यूबवेल सूख गए हैं। ऐसे में भूमिगत जलस्तर बढ़ाने के लिए नपा ने अभियान शुरू किया है। नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, राजू चोपड़े, अरूण साहू, बरखा विजय पठाड़े, बटनी बाई कड़वे, श्रवण नागले, उमेश बेलदार अपने-अपने वार्डों के युवाओं और नगरवासियों को घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया पिछले साल गर्मी में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का अभियान चलाया था। जिसके तहत लगभग 400 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए थे। जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं। इस साल भी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...