पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को देने पीडब्ल्यूडी के पास नहीं है राशि, सड़क को पूरा करने मांग रहे जमीन

किसानों को देने पीडब्ल्यूडी के पास नहीं है राशि, सड़क को पूरा करने मांग रहे जमीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| बिरूल बाजार मार्ग पर करजगांव के पास 10 साल से सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। 2009 में सड़क निर्माण के दौरान किसान ने अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने से काम रुकवा दिया था। जिसके बाद से 800 मीटर सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है। अब पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री ने कलेक्टर को पत्र लिखकर किसान की अधिग्रहित जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। कार्यपालन यंत्री ने बताया ग्राम करजगांव में भू-अर्जन के एवज में 17.60 लाख रुपए की राशि राजस्व विभाग को दी थी। प्रकरण में अंतिम अवार्ड के लिए 6 लाख 23 हजार 672 रुपए की अतिरिक्त राशि मांगी है। विभाग के पास वर्तमान में इस मद में राशि उपलब्ध नहीं है। राशि प्राप्त होने पर राजस्व विभाग के खाते में जमा कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...