पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामूहिक विवाह में नहीं करेंगे डिस्पोजल का उपयोग, सात फेरों के बाद वर वधु लगाएंगे पौधे

सामूहिक विवाह में नहीं करेंगे डिस्पोजल का उपयोग, सात फेरों के बाद वर-वधु लगाएंगे पौधे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| बाड़ेगांव में बुधवार को अक्षय तृतीया पर राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। सम्मेलन में वर-वधु को आशीर्वाद देने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया जाएगा। इसके साथ वर-वधु के हाथों में गांव के स्कूल परिसर में पौधरोपण कराया जाएगा। मंगलवार को दिन भर सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारी की। इस दौरान राजपूत समाज के लालासिंह सोलंकी, इंदौर सिंह सिसोदिया, दिलीप सिंह निगम, अनिल सिंह देवड़े, राजेश सिंह चौहान ने युवाओं की बैठक ली। बैठक में विवाह सम्मेलन में प्लास्टिक से बने डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी। बुजुर्गों ने कहा विवाह में भोजन, पानी सहित अन्य कार्यों के लिए प्लास्टिक के डिस्पोजल का उपयोग होने लगा है। विवाह के बाद इसे फेंक दिया जाता है। जिससे गांव में गंदगी फैलने के साथ जमीन और मवेशियों को नुकसान पहुंचता है। समाजबंधुओं ने सम्मेलन में प्लास्टिक के डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। लाखनसिंह सोलंकी ने बताया सामूहिक विवाह सम्मेलन में गांव वाले वर-वधु को पौधे भेंट करेंगे। जिसका रोपण स्कूल परिसर में किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...