पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिंडरई गांव में गन्ना बाड़ी में मिली विधवा की लाश

पिंडरई गांव में गन्ना बाड़ी में मिली विधवा की लाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर से नजरपुर जाने का कहकर निकली थी महिला

गाल और गर्दन पर चोट के निशान मिले

भास्कर संवाददाता| मुलताई

ग्राम पिंडरई में बुधवार सुबह एक किसान के खेत में गांव की ही विधवा महिला की लाश मिली। बेवा के गाल और गर्दन पर चोट के निशान हैं। जिससे महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पिंडरई निवासी विधवा फुलमत उइके (45) मंगलवार रात घर पर पुत्र से ग्राम नजरपुर जाने का कहकर निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। सुबह किसान संदीप पटेल के खेत में काम करने वाले मजदूर को गन्ना बाडी में शव दिखाई दिया। मजदूर ने इसकी सूचना खेत मालिक संदीप पटेल को दी। संदीप खेत पहुंचे तो गन्ना बाड़ी में पड़े शव की पहचान फुलमत उइके के रूप में की। संदीप ने इसकी सूचना फुलमत के परिजनों और बोरदेही पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी संदीप परतेती एफएसएल टीम लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। एसडीओपी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया फुलमत की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। फुलमत के गाल और गर्दन पर चोट के निशान हैं। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...