पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में न्यायालयीन प्रकरणों का होगा निराकरण

शिविर में न्यायालयीन प्रकरणों का होगा निराकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विभागीय परिवेदना निवारण शिविर की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में जिला योजना अधिकारी सुबोध शर्मा ने बताया विभागीय परिवेदना शिविर आमला, मुलताई, प्रभातपट्टन, बैतूल के उत्कृष्ट स्कूल के 18 मई को सुबह 10:30 से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें न्यायालयीन प्रकरण विशेष तौर पर निराकृत किए जाऐंगे। श्री शर्मा ने कर्मचारी न्यायालयीन आदेश यूनिक आईडी तथा स्कूल डाइस कोड की जानकारी लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की बात कही। कर्मचारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुश्री शकुंतला शर्मा ने बताया यह शिविर कर्मचारियों के न्यायालयीन प्रकरण के निराकरण के लिए एक अच्छा माध्यम है। बैठक में संजय व्यास, मनोज राय, सोहनलाल राठौर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...