पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूर्यनारायण सरोवर में 2.30 करोड़ लीटर पानी रोकने शुरू हुई पडल की मरम्मत

सूर्यनारायण सरोवर में 2.30 करोड़ लीटर पानी रोकने शुरू हुई पडल की मरम्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभातपट्टन मार्ग के किनारे लगभग तीन एकड़ में फैले सूर्यनारायण सरोवर का निर्माण 18 साल ताप्ती सरोवर के गहरीकरण के दौरान निकली मिट्टी से हुआ था। सूर्यनारायण सरोवर निर्माण के समय तकनीकी मार्गदर्शन में पडल का निर्माण नहीं हुआ था। जिससे सरोवर में बारिश का पानी जमा होने के बाद भी इसमें लंबे समय तक संग्रहित नहीं रह पाता है। लगातार पानी का रिसाव होने से बारिश के बाद सरोवर सूख जाता है।

इस समस्या को नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए सरोवर की मरम्मत का कार्य जनसहयोग से करने की योजना बनाई। जिससे अब सरोवर के पडल की मरम्मत का काम शुरू हो गया। बुधवार को नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, पार्षद उमेश बेलदार, विधायक प्रतिनिधि चिंटू खन्ना, भाजपा नेता हनी भार्गव, सीएमओ राहुल शर्मा, सहायक यंत्री आरसी गव्हाड़े, उपयंत्री धीरेंद्र राठौर, उपयंत्री रितेश यादव की उपस्थिति में पडल मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया वर्तमान में बनी पडल को 80 मीटर लंबाई में एल आकर में खोदा जा रहा है।

पानी का रिसाव रोकने के लिए 1 मीटर चौड़ी और 60 सेमी गहरी पडल में गिली काली मिट्टी से भराव किया जा रहा है। जिससे सरोवर में 2 करोड़ 30 लाख 50 हजार लीटर पानी रुकेगा। जिससे आसपास के जलस्रोतों का जल स्तर बढ़ेगा। पडल की मरम्मत के बाद बगीचे का भी निर्माण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...