मकान में लगी आग घरेलू सामान जला
मुलताई| ग्राम मंगोनाकला में एक ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से घरेलू सामग्री सहित छप्पर जल गया। तुकाराम माथनकर के मकान के पिछले हिस्से में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। परिवार को आग लगने का पता नहीं चला। पड़ोसियों ने मकान के पिछले हिस्से से आग की लपटे उठते दिखीं तो इसकी जानकारी तुकाराम के परिजनों को दी। पड़ोसियों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग को फैलता देख ग्रामीणों ने नपा की फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई। तुकाराम ने बताया आग से घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई।