पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवे पर खड़ी टैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों दस फीट गहरी खंती में गिरे

हाईवे पर खड़ी टैक्टर- ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों दस फीट गहरी खंती में गिरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरूल बाजार तिराहे के पास बुधवार को खड़ी ट्रैक्टर- ट्रॉली से तेज गति से आ रहा ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर और ट्राली दो भागों में बंट गई और ट्रैक्टर हाईवे के डिवाइडर पर पलट गया। ट्रक और ट्रैक्टर से अलग हुई ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे दस फीट गहरी खंती में घुस गया। ट्रक का ड्राइवर स्टेरिंग और सीट के बीच फंस गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के डॉ. कृष्णा धोटे और ओमप्रकाश साहू ने लोगों की मदद से ट्रक में फंसे ड्राइवर प्रताप तोमर (26) निवासी ग्वालियर को एक घंटे की मशक्कत से बाहर निकाला। ड्राइवर प्रताप तोमर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। घटना में प्रताप तोमर के दोनों पैर टूट गए।

मुलताई। हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर ट्राली रिवस होकर ट्रक में घुसी।

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

खेड़लीबाजार मार्ग पर ग्राम चंदोराखुर्द के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सोनेगांव निवासी नामदेव फाटे अपने मुलताई निवासी रिश्तेदार राजा ठाकरे के साथ बाइक से मुलताई की ओर आ रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। दाेनो बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद बोलेरो फरार हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...