पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर सरकारी स्कूल में पार्टी का झंडा फहराने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर सरकारी स्कूल में पार्टी का झंडा फहराने का लगाया आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कपूर पर ग्राम घाटबिरोली के सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल में भाजपा का झंडा फहराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश उर्फ बंधु बारंगे के नेतृत्व में एसडीएम और थाने में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। बंधु बारंगे, किशोर सिंह परिहार, बलराम बारंगे, नीतेश साहू, विनोद बेले, नीलेश साबले, सुरेश पौनीकर सहित अन्य ने बताया सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्राम घाटबिरोली के सरकारी स्कूल में भाजपा का झंडा फहराया है। सोशल मीडिया पर झंड़ा फहराते हुए फोटो भी डली हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरकारी स्कूल परिसर का उपयोग पार्टी कार्यक्रम के लिए किया है जो सरकारी संपति का दुरुपयोग है। कांग्रेसियों ने इस मामले में उचित कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

खबरें और भी हैं...